फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Youth dies due to lightning wife and mother scorched in Bilaspur

Bilaspur Weather: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, पत्नी और मां झुलसे; खेत में गए थे बुवाई करने

Sun, 23 Jul 2023 10:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

बिलासपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। युवक अपनी पत्नी और मां के साथ खेत में बुवाई करने के लिए गया था। 

विज्ञापन
Youth dies due to lightning  wife and mother scorched in Bilaspur
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। युवक अपनी पत्नी और मां के साथ खेत में बुवाई करने के लिए गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। मामला तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम नगोई ग्राम का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम नगोई निवासी सुखदेव साहू (35) पुत्र जागेश्वर साहू अपनी पत्नी अन्नपूर्णा साहू (33) और मां कुंवारा बाई (55) के साथ रविवार दोपहर करीब तीन बजे खाना खाने के बाद टीहुलाडीह बहरा नार मे अपने खेत में राहड़ (राहेर) बोने गए थे। इसी  दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। आसमान से जोरदार बिजली कड़की और खेत में आ गिरी। 
विज्ञापन


सुखदेव साहू के ऊपर बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर काम कर रही उसकी मां कुंवारा बाई और पत्नी अन्नपूर्णा साहू झुलस गए। दोनों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने के लिए लाया गया। वहां पर कुंवारा बाई की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed