फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Young men cheated a woman returning from temple took off her jewelry by luring her into conversation in Bilasp

Bilaspur: मंदिर से लौट रही महिला के साथ युवकों ने की ठगी, बातों में फंसाकर उतरवाए गहने, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 21 Aug 2024 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 21 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक महिला को दो युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और अपनी बातों में फंसाकर उसके गहनों को उतरवा लिया। फिर उसे लेकर फरार हो गई। घटना बुधवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। 

विज्ञापन
Young men cheated a woman returning from temple took off her jewelry by luring her into conversation in Bilasp
युवकों ने की महिला के साथ ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में मंदिर से लौट रही एक महिला को दो युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और अपनी बातों में फंसाकर उसके गहनों को उतरवा लिया। फिर उसे लेकर फरार हो गई। घटना बुधवार सुबह तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुराना पावर हाउस निवासी रूपा चावड़ा बुधवार की सुबह घर के पास ही शिव मंदिर पूजा करने गई थी, मंदिर में पूजा कर वह वापस घर लौट रही थी, तभी शारदा मेडिकल स्टोर के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके घर परिवार के बारे में बात करने लगा।  इसी दौरान दूसरा युवक भी पीछे से आया और दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया, फिर उनके गले मे पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और अंगूठी को उतरवाकर पूजा के लोटे में डालकर उन्हें 51 कदम आगे चलने के लिए कहा। 
विज्ञापन


महिला ने युवकों के कहे अनुसार आगे जाकर वापस मुड़कर देखा, तो दोनों आरोपी लगभग 6 तोले सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे। महिला ने घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है, पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed