{"_id":"659393dba282557897038508","slug":"young-man-killed-his-wife-and-three-children-in-bilaspur-cg-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शक ने पूरा परिवार किया बर्बाद: छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शक ने पूरा परिवार किया बर्बाद: छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, मची चीख-पुकार
Tue, 02 Jan 2024 10:11 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:11 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पति ने अपनी पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या कर दी। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री का बताया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले मे सोमवार की देर रात एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री का है।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है की ग्राम हिर्री में रहने वाले उमेंद्र केवट नाम के 34 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों जिसकी उम्र पांच वर्ष, चार वर्ष और तीन वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) उनकी गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने इसकी पुष्टि पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में करते हुए जानकारी दी। आरोपी युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन