फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   young man died after falling from a dam in Bilaspur

डैम से गिरकर मौत: गांव में लड़की देखने आया था युवक, फिर दोस्त संग पी शराब; दूसरे ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Apr 2025 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 10:27 PM IST
सार

बिलासपुर में डैम से गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक गांव में लड़की देखने आया था। इसी दौरान मित्र के साथ शराब पीने चला गया।

विज्ञापन
young man died after falling from a dam in Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गांव में लड़की देखने आए युवक ने गांव के ही युवक के साथ शराब पी और घर जाते वक्त अचानक गांव का युवक का डेम में नीचे गिर गया जिससे उसे गंभीर चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गई। लड़की देखने आए युवक ने दोस्त की मृत्यु का समाचार मिलते ही  गांव में दूर जाकर गमछे से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया।

विज्ञापन

    
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर रानीगांव निवासी विजय मरकाम पिता स्व साधे लाल मरकाम उम्र 33 वर्ष अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुनसरी में रहने वाले अपने पिता के साडू अशोक मरकाम के यहां 4 अप्रैल को आया था। गांव में आने के बाद गांव के ही मित्र होरी लाल गोंड़ के साथ रात्रि 9 बजे दोनों गांव के डैम में बैठकर शराब पी। कुछ देर बातचीत करने के बाद जब घर वापस जाने लगे। तब होरी लाल गोंड का पैर फिसल गया और सीधे डैम में जा गिरा। जिससे उसे चोंटें आयी।
विज्ञापन


डैम में पानी तो नहीं था पर सिर में चोंट आ जाने से वह रातभर वहीं पड़ा रहा। सुबह जब विजय मरकाम को यह पता चला कि जिस दोस्त के साथ रात में बैठकर शराब पी थी।  उसकी गिरने से मृत्यु हो गई तब वह काफी सदमें में आ गया। गांव से दूर जाकर पेड़ पर अपने पास रखे गमच्छे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed