{"_id":"663f198c92f3e290960afd57","slug":"woman-arrested-with-more-than-19-kg-of-ganja-and-illegal-weapons-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: 19 किलो से ज्यादा गांजा और अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: 19 किलो से ज्यादा गांजा और अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
Sat, 11 May 2024 12:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 May 2024 12:39 PM IST
सार
बिलासपुर में पुलिस ने 19 किलो से ज्यादा गांजा और अवैध हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला एक बड़े बैग में गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में पुलिस ने 19 किलो से ज्यादा गांजा और अवैध हथियार के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला एक बड़े बैग में गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा और अवैध हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम द्वारा को मिली कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर पर रात के समय चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 रायपुर छोर की तरफ़ जीसी कॉलेज के पास महिला खड़ी थी। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के महाराजपुर ग्वालियर की ममता बातम के रूप में हुई है। ममता ममता ट्रैन के इंतजार में प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर थी, और ट्रेन के इंतजार में थी। उसके बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 19 किलो 780 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत 395600 बताई जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन