Bilaspur: परीक्षा के दौरान हुई थी दोस्ती, बातचीत बंद होने पर युवक ने छात्रा पर धारदार हथियार से किया हमला
बिलासपुर में सहेली के साथ कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्रा के गले में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर में सहेली के साथ कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्रा के गले में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
कोटा क्षेत्र के कलार तराई निवासी हेमा सिंह कोटा स्थित निरंजन केशरवानी शासकीय कॉलेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसी कॉलेज में खैरझींटी साजापाली निवासी योगेश साहू पढ़ाई कर रहा था। फाइनल इयर में फेल होने के बाद उसने प्राइवेट परीक्षा दी, परीक्षा के दौरान उसकी हेमा सिंह से दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में छात्र ने आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी थी।
रोज की तरह छात्रा पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी, घर वापस आते समय योगेश साहू ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया। छात्रा के गले व सिर पर चोट आई हैं। युवक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गय। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।