फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Unique initiative of Bilaspur Municipal Corporation major intersections of city will be illuminated with solar

Chhattisgarh: बिलासपुर नगर निगम की अनूठी पहल, सौर ऊर्जा से रोशन होंगे शहर के प्रमुख चौराहे, प्रथम चरण हुआ पूरा

Sat, 28 Jan 2023 10:52 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Jan 2023 10:52 AM IST
सार

नगरायुक्त ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में शहर के नेहरू चौक और श्यामलाल चतुर्वेदी चौक में शेड का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में महाराणा प्रताप चौक पर भी शेड बनाया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पूरी कर ली है।

विज्ञापन
Unique initiative of Bilaspur Municipal Corporation major intersections of city will be illuminated with solar
प्रोजेक्ट की जानकारी देते नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम लगातार नए-नए प्रयोग करते आ रहा है, जिससे शहर की सूरत बदली जा सके। इसी तर्ज पर अब शहर के प्रमुख तीन चौक पर शेड लगाए जा रहे है। शेड के साथ इनमें सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे, जिससे बिजली का उत्पादन भी किया जा सके। उत्पादित की गई बिजली से चौक चौराहों में रोशनी करने वाले एलईडी लाइट व सिग्नल्स को बिजली प्रदान करने की यह अनूठी पहल की गई है, जिससे बिजली विभाग पर इसका दबाव थोड़ा कम पड़े। यह जानकारी नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त कुणाल दुदावत ने दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में शहर के नेहरू चौक और श्यामलाल चतुर्वेदी चौक में शेड का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में महाराणा प्रताप चौक पर भी शेड बनाया जाएगा, जिसकी कार्ययोजना स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने पूरी कर ली है। लगभग तीन करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया जाना है। इससे पहले प्रदेश के दो शहरों रायपुर और भिलाई में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जो कि फेल साबित हुई। वहीं बिलासपुर में भी इस योजना को हाथों हाथ लिया गया, लेकिन बिलासपुर में शेड के साथ सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन किया जाना अनूठी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed