फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Union Minister who reached Bilaspur praised budget in CG News

CG News: बिलासपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने की बजट की तारीफ, बोले-सभी वर्गों को ध्यान में रखकर किया गया तैयार

Sun, 04 Aug 2024 01:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Aug 2024 01:46 PM IST
सार


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और भारत को एक नई दिशा देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Union Minister who reached Bilaspur praised budget in CG News
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय बजट पर चर्चा करने के लिए केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रकाश राव जाधव आज बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बजट की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को सशक्त करने वाला है, इसमें सभी वर्गों को ध्यान दिया गया है, तो वहीं पिछले 10 वर्षों में कई परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने में अहम भूमिका हुई है।

विज्ञापन

 

इस बजट में युवा महिला किसान सभी पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें बेहतर सुविधा देने की कोशिश हुई है। खासतौर पर कृषि रोजगार युवा उद्यमी को रोजगार के साथ स्वरोजगार से जोड़ने की एक कोशिश इसमें हुई है। यहीं नहीं महिलाओं के अधिकार को बढ़ाने के लिए बजट में काफी कुछ देने की कोशिश की गई है,जिससे सभी को फायदा होगा। 

विज्ञापन

 

इसके अलावा मध्यम वर्ग के दृष्टिकोण से भी बजट में काफी कुछ दिया गया है। इसके बाद केंद्र राज्य मंत्री ने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सुविधाओं पर कहते हुए बताया कि इस बार स्वास्थ्य सुविधाओं के बजट में वृद्धि हुई है तो वही अस्पतालों में सीट वृद्धि के साथ नए मेडिकल भी खोलने के प्रस्ताव आए हैं। हालांकि शिक्षा और स्वास्थ्य के बजट में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि एम्स को बिलासपुर में खोलने के प्रस्ताव पर जरूरत होने पर विचार किया जाएगा । इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में उपकरण और दवा खरीदी पर कहा कि अगर कहीं भी गड़बड़ी हो रही होगी तो इस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. युवाओं के लिए
- स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स का विस्तार।
   - स्टार्टअप्स के लिए विशेष फंड और टैक्स में छूट।

2. महिलाओं के लिए
- महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं।
   - महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त बजट आवंटन।

3. बुजुर्गों के लिए
   - पेंशन योजनाओं में वृद्धि।
   - बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

4. कृषि और ग्रामीण विकास
- किसानों के लिए सब्सिडी और कर्ज में राहत।
   - ग्रामीण बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विशेष पैकेज।

5. स्वास्थ्य और शिक्षा
   - स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और नए अस्पतालों का निर्माण।
   - शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकियों का समावेश और बजट में वृद्धि।

6. आर्थिक सुधार
   - छोटे और मंझोले उद्योगों के लिए वित्तीय सहायता।
   - बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष पैकेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed