{"_id":"64bd6508c28d5458ab02ffc7","slug":"union-minister-renuka-singh-targeted-bhupesh-govt-for-ed-s-action-in-bilaspur-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बोलीं- राज्य सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार, इसलिए कई अफसर जेल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बोलीं- राज्य सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार, इसलिए कई अफसर जेल में
Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:06 PM IST
सार
सरगुजा से लोकसभा सांसद और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के संरक्षण में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेणुका सिंह, केंंद्रीय मंत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लोकसभा सांसद और केन्द्रीय जनजाति विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के संरक्षण में उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसलिए लगातार प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हो रही है। कई अधिकारी जेल में है और कइयों से लगातार पूछताछ जारी है। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंची थीं।
विज्ञापन
पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से माफिया से घिरी हुई है। अरपा नदी के संरक्षण का नारा देकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई। अरपा विकास प्राधिकरण बनाया, लेकिन सरकार और संगठन में बैठे लोग अवैध उत्खनन करने में लगे हुए हैं। नदी में डूबने से बच्चों की मौत मामले में सरकार को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रेणुका सिंह ने कहा कि, सरकार से जुड़े हुए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ में माफिया राज चलाया जा रहा है। कहा कि, कांग्रेस सत्ता पाने के बाद जनता के साथ और जनता के लिए काम करने के बजाए खुद के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आते हैं।
विज्ञापन