फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Union Minister of State and Deputy Chief Minister gave the gift of development works worth 40 crores in Bilasp

Bilaspur: केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी 40 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात, पूर्व सीएम पर हमला

Sun, 15 Jun 2025 07:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 15 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी है।की ।

विज्ञापन
Union Minister of State and Deputy Chief Minister gave the gift of development works worth 40 crores in Bilasp
केंद्रीय राज्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी है। इस बीच पत्रकारों से मुखातिब होते हुए डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की सरकार की जमकर आलोचना करते हुए वर्तमान सरकार के कार्यों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि बीते कांग्रेस सरकार में सिर्फ बातें हुई लेकिन हमारी सरकार तमाम विकास कार्यों को अंजाम दे रही है । आज क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेलतरा विधानसभा के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए थे जिनमें अरपा नदी में पुल निर्माण सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न कार्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


लोधीपारा सरकंडा कोनी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण,खारुन नदी पर सेलर पौसरा मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण,नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 07 के कार्यों का भूमिपूजन, खमतराई, फरहदा, मंगला दीनदयाल कालोनी, चांटीडीह, और नगोई में सामुदायिक भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य में हमारी सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आई है।कांग्रेस के कार्यकाल में पिछले 5 साल से सभी काम अवरुद्ध थे,हमारी सरकार आने के बाद इन कामों में तेजी आई है। हमारी सरकार विकास कार्य कर रही है और जनहित में पीएम मोदी के 11 गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed