{"_id":"665c6aa0c44e22f35a066e6b","slug":"truck-hits-pickup-full-of-devotees-about-25-people-injured-in-accident-in-bilaspur-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में लगभग 25 लोग घायल, सभी का उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में लगभग 25 लोग घायल, सभी का उपचार जारी
Sun, 02 Jun 2024 06:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:21 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें करीब नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित करीब 25 लोग घायल हो गए। गाडी में 30 लोग सवार होकर मरही माता दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें करीब नौ महिलाएं और तीन बच्चे सहित करीब 25 लोग घायल हो गए। गाडी में 30 लोग सवार होकर मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। फिलहाल घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल रतनपुर थाना क्षेत्र से यह घटना की खबर सामने आई है जहां करीब 30 श्रद्धालुओं से भरी छोटा हाथी में सवार होकर श्रद्धालु मरही माता दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रतनपुर बेलगहना के बीच ग्राम रानी बछली मोड़ के तरफ से आ रही ट्रक सीजी 15 DY 8312 से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में करीब गाड़ी मे सवार सभी लोग घायल हो गये जिसे तत्कालिक इलाज के लिए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर जाया गया लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण 20 लोगों को बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया गया। सभी घायल बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका, 15 आदित्य और देवेंद्र समेत मोहित, शिवानी, रोहित, सतरूपा, नेहा और अन्य लोग शामिल हैं।
बता दें कि कवर्धा जिले में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद प्रदेश में ऐसे माल वाहक वाहनों में यात्री परिवहन पर सख्ती की बात कही गई थी, लेकिन अब भी लोग छोटे माल वाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवार होकर जानलेवा सफर कर रहे हैं।