{"_id":"644e6b70c6456a601d050866","slug":"theft-of-lakhs-in-medical-store-and-jewelery-shop-in-bilaspur-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मेडिकल स्टोर और ज्वैलरी शॉप में चोरी, छत का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे चोर; गहने और नगदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मेडिकल स्टोर और ज्वैलरी शॉप में चोरी, छत का दरवाजा तोड़कर नीचे उतरे चोर; गहने और नगदी ले गए
Sun, 30 Apr 2023 06:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:51 PM IST
सार
छत का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने ज्वैलरी शॉप से एक लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए थे। वहीं मेडिकल स्टोर से चोरों ने 95 हजार रुपये और अन्य सामान पार कर दिया था।
विज्ञापन
बिलासपुर में चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरों ने शनिवार रात शहर की दो दुकानों को अपना निशाना बनाया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुंगेली नाका चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर और ज्वेलरी शॉप से चोर लाखों रुपये गहने और नगदी ले गए। चोर छत का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इंद्रसेन नगर कॉलोनी में रहने वाले हितेश साहू व्यवसाई है। वह मुंगेली नाका में ज्वेलरी शॉप और साड़ी सेंटर चलाते हैं। शनिवार को रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए। अगले दिन सुबह बगल के मेडिकल स्टोर संचालक घनश्या केसरवानी ने उन्हें चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
हितेश साहू दुकान में पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने ज्वैलरी शॉप से एक लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए थे। वहीं मेडिकल स्टोर से चोरों ने 95 हजार रुपये और अन्य सामान पार कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन