{"_id":"65c18c937f7135c490010b97","slug":"step-mother-and-brothers-together-killed-the-young-man-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सौतेली मां और भाइयों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, जंगल में अधजला मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सौतेली मां और भाइयों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, जंगल में अधजला मिला था शव
Tue, 06 Feb 2024 07:26 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र में सौतेली मां और भाइयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार फरवरी को फदहाखार जंगल में पुलिस को अधजली अवस्था में युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान अब हो गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन घटनास्थल पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि युवक के सिर पर किसी हथियार से वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हुई। उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जूट के बोरे से ढककर आग लगा दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस पुछताछ मे पता चला कि रवि साहू पुत्र मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसकी सौतली मां और भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था। 31 जनवरी की के सुबह करीब आठ बजे रवि में अपने घर में आग लगा दी थी। जिससे घर का काफी सामान जल गया था। इस बात को लेकर दोपहर लगभग 2.30 बजे फिर परिवार में झगड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि सौतेली मां और भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जब पुलिस ने मृतक की सौतली मां और उसके नाबालिग भाइयों को हिरासत मे लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई बता दी और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि लोहे के पाइप से वार कर उन्होंने हत्या की।