{"_id":"67fcb903161dd682e505bebd","slug":"speeding-car-crushed-two-women-one-died-on-the-spot-and-the-other-is-in-critical-condition-in-bilaspur-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर मौत दूसरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौके पर मौत दूसरी की हालत गंभीर
Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:58 PM IST
सार
बिलासपुर शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सवार ने 2 महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां शहर के रामा मैग्नेटो मॉल के पास सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सवार ने 2 महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दूसरी महिला गंभीर से घायल है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक महिला का नाम अंजू टंडन बताया जा रहा है जो मुंगेली निवासी थी और बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में काम करती थी, जैसे ही सुबह वह काम में निकली हुई थी तो व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार का एक्सीडेंट हुआ और वह सड़क किनारे खड़ी कंटेनर से टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन