फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Special fire safety campaign is being conducted in trains passing through South East Central Railway

Bilaspur: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ियों में चलाया जा रहा विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान

Mon, 20 Nov 2023 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 05:55 PM IST
सार

स्टेशन परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी रखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में मुख्यालय एवं तीनों रेल मंडलो के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनों की सघन जांच की गई। 

विज्ञापन
Special fire safety campaign is being conducted in trains passing through South East Central Railway
विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ियों में विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा गाड़ियों के पैंट्रीकारों सहित यात्री डिब्बों में ले जाए जा रहे किसी भी प्रकार के विस्फोटक और एलपीजी सिलेंडर, केरोसिन स्टोव आदि ज्वलनशील सामानों की जांचकर  त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 

स्टेशन परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी भी रखी जा रही है। पिछले तीन दिनों में मुख्यालय एवं तीनों रेल मंडलो के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 100 से अधिक ट्रेनों की सघन जांच की गई। सुरक्षा बल द्वारा कुल 74 मामलों में आरोपीयों पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करते समय अग्नि सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी भी दी जा रही है।  

विज्ञापन

 

यात्रियों को यात्रा के दौरान ज्वलनशील व विष्फोटक सामानों के साथ यात्रा नहीं करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।  इसके साथ ही सभी टिकट चेकिंग कर्मचारियों को ड्यूटि के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता व गाड़ियों में प्रतिबंधित सामानों की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed