फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Report sent to Raipur after person was found corona positive in Bilaspur Chhattisgarh

Chhattisgarh Coronavirus: एक शख्स मिला कोरोना पॉजिटिव, एम्स रायपुर भेजी रिपोर्ट; स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट

Fri, 22 Dec 2023 09:17 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 09:17 AM IST
सार

बिलासपुर के सीएमएचओ ने पुष्टि करते हुए बताया था कि जिले में एक 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। आरटीपीसीआर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट किया है।

विज्ञापन
Report sent to Raipur after person was found corona positive in Bilaspur Chhattisgarh
बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश शुक्ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट जेएन.1 की एंट्री हो चुकी है। यहां एक 49 साल का शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। देश में पांच सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों में जेएन.1 पाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आए मरीजों के सभी सैंपल में नया वेरिएंट मिला है। जो 40 से अधिक देशों में संक्रमण बढ़ा रहा है। देश के 11 राज्यों में कोरोना बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश शुक्ला ने बताया कि अब तक 136 लोगों का परीक्षण किया गया है। जिसमें से एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज को बीते कुछ समय से खांसी और सर्दी थी। यह जांचने के लिए नमूना एम्स रायपुर भेजा जाएगा कि वेरिएंट नया है या पुराना। मरीज के विदेश यात्रा से वापस लौटने की बात कही जा रही है। मरीज शहर के तालापारा क्षेत्र का है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों तक पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट
इन्साकॉग के अलावा नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि जेएन.1 का संक्रमण देश के 11 राज्यों तक पहुंचा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के अलावा गोवा, पुडुचेरी, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में भी कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed