फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Protest in Bilaspur demanding repostmortem

Bilaspur: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 01 Mar 2024 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Mar 2024 07:52 PM IST
सार

पुलिस आलाधिकारी इसमें जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले में डीएसपी स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।
 

विज्ञापन
Protest in Bilaspur demanding repostmortem
परिजनों से वार्ता करते अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश के मामले ने तूल पकड़ लिया है, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए सिम्स में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

 

तखतपुर थाना के बेलसरी गांव में रहने वाला योगेश खांडेकर बुधवार की शाम अपने घर से घूमने जाने निकला था, जिसकी लाश गुरुवार तड़के जोरापारा के एक दुकान के शेड में फंदे पर लटकती मिली थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। तखतपुर में मृतक का पोस्टमार्टम हुआ, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से परिजन असंतुष्ट परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया, और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। 

विज्ञापन

 

शव को बिलासपुर के सिम्स भेजा गया, जहां हंगामे के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन युवक के शरीर पर चोट के निशान के आधार पर उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस आलाधिकारी इसमें जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने मामले में डीएसपी स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed