{"_id":"66c9ef33063cd4d22204f850","slug":"police-arrested-vicious-criminals-dozens-of-crimes-registered-against-them-in-bilaspur-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं दर्जनों अपराध, हथियार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज हैं दर्जनों अपराध, हथियार भी जब्त
Sat, 24 Aug 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:03 PM IST
सार
बिलासपुर पुलिस को आपराधिक षड्यंत्र को अंजाम देने की तैयारी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करने में बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर पुलिस को आपराधिक षड्यंत्र को अंजाम देने की तैयारी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करने में बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो का जमावड़ा जटिया तालाब के पास लगा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची जहाँ ये सभी अपराधी तालाब के पास गए। आपको बता दे की ये सभी आदतन अपराधी है और इन सभी आरोपियों पर दर्जनों से ज्यादा अपराध पंजीकृत है।
विज्ञापन
इन आरोपियों के कब्जे से 10 मैगजीन, 10 जिन्दा कारतूस, 1 पिस्टल, 6 नग देशी कट्टा, तलवार फरसा, व अन्य धारदार हथियार, 10 नग मोबाइल सहित एक कार जप्त किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी स्वराज कुर्रे पिस्टल और कारतूस को भोपाल के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह तोमर से खरीदने की बात कही है और हथियार को अपने ससुराल मे छिपा कर रखने की बात कबुल की है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों से भी इन हथियारों को धीरेन्द्र सिँह तोमर से ही खरीदने की बात कही गई है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द हथियार सप्लायर को दबोचने की बात कही है।
विज्ञापन