{"_id":"6991f3c2374ed4088606bc6f","slug":"mp-brijmohan-aggarwal-performed-jalabhishek-at-bhuteshwarnath-dham-in-gariaband-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband News: भूतेश्वरनाथ धाम में सांसद ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband News: भूतेश्वरनाथ धाम में सांसद ने किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की
Sun, 15 Feb 2026 09:58 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:58 PM IST
सार
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल महाशिवरात्रि पर गरियाबंद पहुंचे और भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने धाम को आस्था का प्रमुख केंद्र बताया और कचना धुर्वा मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
भूतेश्वरनाथ धाम में पूजा-अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद पहुंचे। ग्राम मरोदा स्थित विश्वप्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव धाम में भगवान शिव का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगलकामना की।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद अग्रवाल ने कहा कि विश्व के विशालतम प्राकृतिक शिवलिंगों में शुमार भूतेश्वरनाथ धाम आस्था और विश्वास का सशक्त केंद्र है। महाशिवरात्रि पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गरियाबंद प्रवास के दौरान उन्होंने बारूका के समीप स्थित कचना धुर्वा मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोन टेके, विकास साहू, धनराज सागर मयाणी, अमित बखरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन