फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   miscreants attacked after entering retired bsnl officer house in bilaspur

रिटायर्ड अफसर के घर में घुसकर हमला: चाकू से पत्नी के हाथ का पंजा कटकर अलग हुआ, 15 साल की नातिन को भी मारा

Thu, 16 Feb 2023 02:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Feb 2023 02:20 PM IST
सार

सिविल लाइन सीएसपी संदीप पटेल ने बताया कि बुजुर्ग दंपति और उनकी नातिन ने बदमाशों के लूटने के लिए घुसने की जानकारी दी है। हालांकि उनके घर से एक भी सामान चोरी नहीं हुआ है। ऐसे में इसे लूट के साथ दूसरे एंगल से भी जांच रहे हैं। बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। इसके चलते उनकी कद-काठी और अन्य चीजों से मिलान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
miscreants attacked after entering retired bsnl officer house in bilaspur
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकाबपोश बदमाशों ने बुधवार देर शाम घर में घुसकर बीएसएनएल के रिटायर्ड अफसर और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे गहने और रुपये मांगे। मना करने पर चाकू से वार कर दिया। इसके चलते उनकी पत्नी के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। शोर सुनकर उनकी 15 साल की नातिन पहुंची तो बदमाशों ने उस पर भी चाकू के बट से वार किया। चीख-पुकार सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। घायल अफसर और उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर निवासी राधेश्याम चौकसे बीएसएनएल के रिटायर्ड अफसर हैं। वह अपनी पत्नी सीता चौकसे और 15 साल की नातिन विदुषी के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम करीब 8 बजे उनके घर में दो नकाबपोश बदमाश चाकू लेकर घुस गए। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को चाकू दिखाते हुए गहने और रुपये मांगे। उन्होंने इनकार किया तो बदमाशों ने चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। दोनों बुजुर्ग घायल होकर वहीं गिर पड़े। चाकू से वार के चलते सीता चौकसे के हाथ का पंजा कटकर अलग हो गया। शोर सुनकर उनकी नातिन पहुंची तो बदमाशों ने उस पर भी वार किया। 
विज्ञापन




चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर बदमाश वहां से भाग निकले। इसके बाद पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने घायल दंपति को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने से पुलिस को दिक्कत हो रही है। फिलहाल दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। इस संबंध में नातिन से भी पूछताछ की गई। हालांकि बदमाशों के लूट के लिए आने को लेकर पुलिस को संदेह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed