फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Minister Lakhanlal Dewangan attacked Congress said insulted Lord Ram by calling him imaginary in Bilaspur

Bilaspur: मंत्री लखनलाल देवांगन का कांग्रेस पर हमला, बोले- भगवान राम को काल्पनिक बताकर किया अपमान

Mon, 08 Jan 2024 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस केवल धोखेबाज पार्टी है यही वजह है कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है। आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिटने वाला है।

विज्ञापन
Minister Lakhanlal Dewangan attacked Congress said insulted Lord Ram by calling him imaginary in Bilaspur
मंत्री लखनलाल देवांगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव का समय आ गया है तो कांग्रेस राम-राम जपने लगी है। इसी कांग्रेस ने राम को काल्पनिक बताकर अपमान किया था। मंत्री ने कहा कि भाजपा जनसंघ से राम को अपना आराध्य मानते आ रही है। भाजपा, कांग्रेस की तरह ढोंग नहीं करती। भगवान राम आराध्य हैं और हमेशा रहेंगे, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है।

विज्ञापन

 

मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस केवल धोखेबाज पार्टी है यही वजह है कांग्रेस पूरे देश में समाप्त हो रही है। आने वाले समय में पूरे देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिटने वाला है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बाद अब मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बन गई है,अब भाजपा के कार्यकर्ताओं का सबको सम्मान करना पड़ेगा। अधिकारी हो या कर्मचारी सबको उनकी बात सुननी पड़ेगी। भाजपा के कार्यकर्ता अनैतिक काम के लिए नहीं बोलते भाजपा के कार्यकर्ता जायज काम के लिए बोलते हैं। किसी का काम नहीं हो रहा है तो उसके लिए बोलेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता जनता का काम कराने जाएंगे और अधिकारियों को काम करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed