{"_id":"65eee1c7ab443ec15708f669","slug":"medical-officer-committed-suicide-by-hanging-family-members-live-in-america-in-bilaspur-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अमेरिका में रहते हैं परिजन, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अमेरिका में रहते हैं परिजन, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Mar 2024 04:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 11 Mar 2024 04:20 PM IST
सार
महिला का विवाह चार साल पहले डॉक्टर अनिकेत से हुई थी जिनके कोई बच्चे नहीं थे पति-पत्नी सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहते थे। वहीं डॉ पुजा तीन चार दिनों से अपने मायके स्थित घर पर ही अकेले रह रही थी और बीते रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में वह डॉक्टर थी महिला का मायका सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में है। पुजा की मां और भाई अमेरिका में रहते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है की महिला का विवाह चार साल पहले डॉक्टर अनिकेत से हुई थी जिनके कोई बच्चे नहीं थे पति-पत्नी सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहते थे। वहीं डॉ पुजा तीन चार दिनों से अपने मायके स्थित घर पर ही अकेले रह रही थी और बीते रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की उनके पति रविवार को अस्पताल में ड्यूटी पर थे पडोसियों के माध्यम से सूचना मिलने पर भागते हुए ससुराल पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सिरगिट्टी थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया की महिला डॉक्टर की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सुचना मिली है पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है जांच के बाद ही डॉक्टर की मौत के बारे मे कुछ कह पायेंगे।
विज्ञापन