फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Indian Railways reduced AC coach fare, facility will be available in four trains of SECR

राहत का सफर: रेलवे ने AC कोच का किराया घटाया, 60 से 70 रुपये कम देने होंगे; इन चार ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

Sun, 26 Mar 2023 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Mar 2023 04:52 PM IST
सार

SECR के CPRO साकेत रंजन ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण कदम यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बढ़ी हुई दरों में टिकट ले लिया है उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Railways reduced AC coach fare, facility will be available in four trains of SECR
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे ने यात्रियों को सफर में राहत दी है। अब यात्रियों को AC कोच के लिए कम किराया देना होगा। रेलवे ने इसकी टिकट दर पुराने सिस्टम पर लागू कर दी है। साथ ही सभी AC कोच में चादर-तकिया भी मिलते रहेंगे। हालांकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) की चार ट्रेनों में ही फिलहाल यह सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रेलवे बोर्ड  ने पुराने सिस्टम को लागू करते हुए AC- 3 टियर इकोनॉमी क्लास का किराया कम कर दिया है। यात्रियों को अब AC-3 टियर की तुलना में AC-3 टियर इकोनॉमी क्लास के लिए 60 से 70 रुपये कम चुकाने होंगे। इसी तरह SECR ने भी थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनामी को मर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




फिलहाल एसईसीआर में अब तक केवल विशाखापट्टनम, साउथ बिहार, वीरन एक्सप्रेस और रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। SECR के CPRO साकेत रंजन ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण कदम यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने बढ़ी हुई दरों में टिकट ले लिया है उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed