फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Hearing on air service court gave major instructions on four points

Bilaspur High Court: हवाई सेवा मामले को लेकर सुनवाई, कोर्ट ने चार बिंदुओं पर दिए निर्देश, 24 मार्च को सुनवाई

Fri, 17 Feb 2023 08:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 08:56 PM IST
सार

विकसित होते बिलासपुर में हवाई सेवा की शुरू से मांग रही है। इस मांग को लेकर पत्रकार कमल दूबे ने सबसे पहले जनहित याचिका दाखिल किया।  इसके बाद और भी जनहित याचिकाएं लगी। लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार बिलासपुर को हवाई सुविधा के रूप में 3c कैटिगरी की सुविधा मिल गई। 

विज्ञापन
Hearing on air service court gave major instructions on four points
एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में हवाई सेवा मामले में आज सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 4 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण और बड़ा निर्देश जारी किया है। हाइकोर्ट ने इन चारों बिन्दुओं का जवाब अगली सुनवाई 24 मार्च तक मांगा है।

विज्ञापन


बता दें की विकसित होते बिलासपुर में हवाई सेवा की शुरू से मांग रही है। इस मांग को लेकर पत्रकार कमल दूबे ने सबसे पहले जनहित याचिका दाखिल किया।  इसके बाद और भी जनहित याचिकाएं लगी। लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार बिलासपुर को हवाई सुविधा के रूप में 3c कैटिगरी की सुविधा मिल गई जो यहां के यात्रियों के लिए नाकाफी है। 
विज्ञापन


इसको लेकर कमल दूबे की ओर से सीनियर एडवोकेट आशीष श्रीवास्तव द्वारा एक बार फिर नई जनहित याचिका दाखिल की गई। जिसमें पीछले दो वर्षो से सुनवाई नहीं हो पायी। पर दो दिन पूर्व जो अलायंस एयरलाइंस द्वारा दिल्ली से टेक ऑफ कर बिलासपुर की जगह रायपुर लैंडिंग कर घोर लापरवाही के साथ सेवा में कमी की गई। जिसको लेकर सीनियर एड्वोकेट आशीष श्रीवास्तव ने जनहित याचिका पर अर्जेंट हियरिंग की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर शुक्रवार को सुनवाई के लिए रख दिया था, जिसमे आज सुनवाई के दौरान रखे गए पक्ष को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए चार बिन्दुओं में बड़ा निर्देश जारी किया है।

 

हाईकोर्ट के 4 बड़े निर्देश

 1- भूमि अधिग्रहण पर क्या किया इस पर तुरंत शपथ पत्र करें प्रस्तुत
2 - नाईट लैंडिंग के लिए राज्य और केन्द्र मिलकर काम करें और अब तक का क्या स्टेटस है शपथ पत्र दें।
3 - एयरपोर्ट के एप्रोच रोड को दुरुस्त करने का काम करे सरकार।
4 - दो दिन पूर्व यात्रियों को हुई परेशानी पर कहा- कभी ऐसी स्थिति हो तो यात्रियों को पहले से जानकारी दें और उनकी पर्याप्त व्यवस्था करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed