फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   gang involved in theft by posing as crime branch officers exposed In Bilaspur

फर्जी क्राइम ब्रांच का पर्दाफाश: जान से मारने की धमकी देकर करते चोरी, गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार; मिला कैश

Wed, 21 Aug 2024 08:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 08:57 PM IST
सार

बिलासपुर में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर चोरी करने वाले गिरोह को खुलासा हुआ है। पुलिस ने चोरों के पास से कैश बरामद किया है।
 

विज्ञापन
gang involved in theft by posing as crime branch officers exposed In Bilaspur
दो महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस बनकर चोरी करने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार हो गई है। वहीं अन्य की तलाश जारी है। आरोपी खुद को काइम ब्रांच आफिसर बताकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों से 30 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ धारा 204, 307, 331(3) बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

 
दरअसल, बीते 14 अगस्त को काली मंदिर तिफरा के पास रहने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा ने सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट लिखाई। 13 अगस्त की रात्रि करीब नौ बजे राजनांदगांव से वापस घर आया, तो पता चला कि उसी दिन दोपहर 12 से एक बजे के बीच चार पुरुष एवं दो महिला घर में घुस गये और उन्होंने खुद को काइम ब्रांच आफिसर बताया।
विज्ञापन


गले में आई कार्ड थे। घर में महिलाओं को यहां से हिलोगे तो तुम्हे जान से मार देंगे कहकर धमकी दे रहे थे। फिर उनके घर में सकरी निवासी विधा प्रकाश पाण्डेय द्वारा रखवाये हुये पेटी को ढूंढने लगे और पेटी को लेकर भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण कुमार मिश्रा ने विधा प्रकाश पाण्डेय को फोन कर इसकी जानकारी दी, तो विधा प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि पेटी के अंदर पैसा एवं जमीन संबंधी कागजात रखे हुए थे। जिसकी जानकारी होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपियों को तलाशने शहर में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्धों का हुलिया एवं वाहन की जानकारी मिली। इसी बीच सायबर सेल को आरोपियो के शहर में ही छिपे होने की पुखता जानकारी मिली।


जिस पर दबिश देकर तिफरा जोन कार्यालय के सामने रहने वाली सिंधु वैष्णव और भारतीय नगर में रहने वाली रानी बैरागी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी सिंधु वैष्णव से 20 लाख और रानी बैरागी से 10 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं, वहीं अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed