फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Former minister Ravindra Choubey attacked the government in Bilaspur

Bilaspur: पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे का सरकार पर हमला, बोले- पूरे होते नहीं दिख रहे भाजपा के चुनावी वादे

Mon, 04 Mar 2024 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 08:02 PM IST
सार

चौबे ने धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर राजनीति करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा विकास, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों के उत्थान की बात नहीं करती है। क्योंकि भाजपा केवल चिन्हित मुद्दों को लेकर राजनीति करना चाहती है।

विज्ञापन
Former minister Ravindra Choubey attacked the government in Bilaspur
रविन्द्र चौबे,पूर्व मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे आज अल्प प्रवास में बिलासपुर पहुंचे। यहां मिडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री चौबे ने राज्य की विष्णुदेव सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चौबे ने विष्णु सरकार के तीन महीने के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को लोगों ने याद करना शुरू कर दिया है जिसको लोग पहले जुमला कह रहे थे अब उसको गारंटी कह रहे हैं। अब गारंटी पूरा होगा कि नहीं ये भी लोगों के सामने बड़ा प्रश्न है। 

विज्ञापन

 

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए तीन महीना अल्प कार्यकाल होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने जिस तरह से इलेक्शन मेनिफेस्टो में बातें कही थीं, बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है कि, सरकार बहुत ज्यादा उस दिशा में आगे बढ़ रही है। अब महतारी वंदन और किसान समृद्धि के नाम से जो अंतर की राशि देने की बात कही गई है, जिसके लिए सरकार ने बैंकों से कर्ज भी लिया है उम्मीद करते हैं, इलेक्शन से पहले कम से कम दोनों उम्मीदें लोगों की पूरी हो जाएं। 

विज्ञापन

 

आगे चौबे ने धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर राजनीति करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा विकास, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबों के उत्थान की बात नहीं करती है। क्योंकि भाजपा केवल चिन्हित मुद्दों को लेकर राजनीति करना चाहती है। इससे स्पष्ट है विवादित मुद्दों को आगे कर भाजपा राजनीति करती है और जब भी चुनाव होते हैं ऐसे मुद्दे देखने को मिलते हैं। आगे उन्होंने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में छग में संभावनाएं अच्छी हैं। पिछले लोकसभा व अन्य चुनाव से कांग्रेस बेहतर स्थिति में रहेगी। आगे उन्होंने कहा कि, अधिकांश बड़े चेहरे, नौजवान चेहरे इस बार लोकसभा में दिखाई दे सकते हैं। अधिकांश प्रत्याशियों के नाम जल्द फाइनल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed