फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Former leader of opposition Dharam Lal Kaushik launched a scathing attack on Baghel government

Bilaspur: भाजपा का छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला, धरम लाल कौशिक बोले- किसानों को गुमराह कर रहे सीएम

Mon, 18 Sep 2023 09:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 09:20 PM IST
सार

भूपेश सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। यहां धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ के किसानों को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने बघेल सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए।

विज्ञापन
Former leader of opposition Dharam Lal Kaushik launched a scathing attack on Baghel government
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की सरकार पर हमला कर रही है। आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पीडीएस और धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। 

विज्ञापन

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब प्रदेश में राशन आवंटन का कार्य बायोमेट्रिक के जरिए हो सकता है तो फिर सरकार को बायोमेट्रिक के जरिए धान खरीदी करने में क्यों परेशानी हो रही है, इतना ही नहीं सेंट्रल पुल द्वारा खरीदे गए चावल और धान को लेकर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की जनता और किसानों के बीच भ्रम फैलाने का कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के वक्त में जब केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो अतिरिक्त चावल दिया जा रहा था। इसमें भी राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। यह 5000 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ में हुआ है। राज्य सरकार की कथनी और करनी में साफ फर्क नजर आ रहा है। जिला विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश सरकार द्वारा फैलाई जा रहे भ्रम का जवाब देते हुए उसे उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed