फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   First general assembly meeting of Mayor Pooja Vidhani tenure budget of Rs 1089 crore presented in Bilaspur

Bilaspur: मेयर पूजा विधानी के कार्यकाल की हुई पहली सामान्य सभा की बैठक, 1089 करोड़ का बजट पेश

Tue, 15 Apr 2025 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 15 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

बिलासपुर में मेयर पूजा विधानी के कार्यकाल की पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने 1089 करोड़ का बजट पेश किया।

विज्ञापन
First general assembly meeting of Mayor Pooja Vidhani tenure budget of Rs 1089 crore presented in Bilaspur
सामान्य सभा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में मेयर पूजा विधानी के कार्यकाल की पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने 1089 करोड़ का बजट पेश किया। जो पिछली बार से 38 करोड़ रुपए ज्यादा का बजट है। देवकीनंदन सभागार में बजट के दौरान भाजपा पार्षद भगवा गमछे पहने और मेयर पूजा विधानी बजट ब्रिफकेस साथ लेकर आईं। 

विज्ञापन


नई शहर सरकार की पहली बजट में शहर विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें नालंदा परिसर बनाने, सभी आठ जोन में पिंक टॉयलेट का निर्माण के साथ सड़क निर्माण और पेयजल समस्या दूर करने सहित अन्य योजनाएं शामिल है। सामान्य सभा में मच्छरों, पेयजल समस्या और सीवरेज को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पीएम आवास योजना में हितग्राहियों को लाभ न मिलने का मामला भी गरमाया और ऑनलाइन टैक्स भुगतान में आ रही दिक्कतों को लेकर भी बहस हुई।
विज्ञापन


सामान्य सभा में प्रश्नकाल के बाद जिन एजेंडों पर चर्चा हुई, उसमें नए परियोजना नगरोत्थान योजना के लिए बजट वर्ष 2025-26 में कई कामों के लिए 60 करोड़ की स्वीकृति की गई है। अशोक नगर बिरकोना रोड चौड़ीकरण कर गौरव पथ निर्माण कार्य, अरपा इंदिरा सेतु से राम सेतु तक अटल पथ निर्माण कार्य, मंगला चौक से आजाद चौक तक सड़क निर्माण कार्य, बिलासपुर नगर निगम बाह्य क्षेत्र के विकास के लिए निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed