फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   During procession balcony of house collapsed due to loud sound of DJ one child died in accident in Bilaspur

Bilaspur: शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से मकान का छज्जा गिरा, हादसे में एक बच्चे की मौत

Mon, 31 Mar 2025 07:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 31 Mar 2025 07:15 PM IST
सार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र मे शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, डीजे की तेज आवाज से कमजोर मकान का छज्जा गिर गया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई बाकी अन्य लोग घायल हो गये।

विज्ञापन
During procession balcony of house collapsed due to loud sound of DJ one child died in accident in Bilaspur
अस्पताल में घायलों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र मे शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, डीजे की तेज आवाज से कमजोर मकान का छज्जा गिर गया जिससे एक बच्चे की मौत हो गई बाकी अन्य लोग घायल हो गये।

विज्ञापन


दरअसल रविवार को हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा थी इस दौरान जिले के मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के केंवटपारा में DJ की तेज आवाज से आसपास के लोग परेशान हो गये साथ ही डीजे की तेज आवाज से कंपन होने लगा पाह के एक मकान का छज्जा कमजोर था जो सांऊड के कंपन से गिर गया।वही पास खडे पांच लोग इस घटना मे घायल हो गए। सबसे गंभीर 11 वर्षीय प्रशांत केंवट था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दे की रविवार की रात करीब साढे 8 बजे की यह घटना है। मल्हार में नववर्ष पर स्थानीय युवाओं ने शोभायात्रा निकाली थी रैली केंवटपारा में पहुंची तो DJ की तेज आवाज पर युवक नाच रहे थे। इसी बीच डीजे की कंपन से टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया इससे मलबे की चपेट में पांच लोग आ गए।
विज्ञापन


घायलों लोगो में चंद्रशेखर केंवट (25) प्रशांत केंवट (11) दीपक केंवट (15) दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) है घटना के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया।वही गंभीर हालत मे तीन बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।इस बीच इलाज उपरांत प्रशांत केंवट की मृत्यु हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच जारी है।लगातार तेज आवाज मे DJ बजने के कारण छोटे बच्चो और गंभीर रूप से बीमार व बुजुर्ग के स्वास्थ्य पर भारी असर पडता है इसके लिये लोग इसपर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले मे सीएसपी उदयन बेहर ने कहा की थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी में डीजे युक्त वाहन चल रहा था जिसके पीछे कुछ लोग जा रहे थे उस वाहन में लगे बॉक्स के मकान के छज्जे से टकराने के कारण मकान का छज्जा गिर गया जिससे उनके पीछे चल रहे 10 लोग घायल हो गए जिनमें से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।प्रकरण में डीजे संचालक,वाहन के ड्राइवर एवं आयोजनकर्ता के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed