{"_id":"64525c9e92ffe499b200e6e6","slug":"drunk-car-rider-dragged-the-young-man-for-several-meters-after-hitting-him-in-bilaspur-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर मार युवक को घसीट ले गया कार सवार: युवती के साथ नशे में धुत था, खंभे से टकराकर रुकी तो भीड़ ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर मार युवक को घसीट ले गया कार सवार: युवती के साथ नशे में धुत था, खंभे से टकराकर रुकी तो भीड़ ने जमकर पीटा
Wed, 03 May 2023 06:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 May 2023 06:37 PM IST
सार
हादसे के चलते लोगों का गुस्सा जरूर फूट पड़ा। लोगों ने कार के अंदर देखा तो उसमें नशे में धुत एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। लोगों ने युवक को नीचे खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर नशे और रफ्तार की खतरनाक जुगलबंदी देखने को मिली है। एक तेज रफ्तार कार पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारते हुए कई मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गई। हालांकि हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार खंभे से जा टकराई। इसके बाद भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कार चालक एक युवती के साथ था और नशे में धुत था। मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुराने बस स्टैंड चौक पर मंगलवार रात शिव टॉकीज की ओर से आती एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद युवक कार में ही फंस गया और घिसटता हुआ कई मीटर दूर तक चला गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से भिड़ गई। हादसा होते देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला। लोग हैरान रह गए कि इतने बड़े हादसे के बाद भी युवक को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के चलते लोगों का गुस्सा जरूर फूट पड़ा। लोगों ने कार के अंदर देखा तो उसमें नशे में धुत एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। लोगों ने युवक को नीचे खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से कार के नीचे युवक फंसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने कार चालक युवक और युवती को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।