फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Deepak Baij said Balodabazar incident is a well planned conspiracy of government

दीपक बैज बोले: बलौदाबाजार की घटना सरकार की सोची समझी साजिश, प्रदेश सरकार और विपक्ष दोनों का हो नार्को

Tue, 03 Sep 2024 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Sep 2024 09:42 PM IST
सार

पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि पुलिस केवल वसूली मास्टर बनकर रह गई है। पुलिस थाने वसूली के थाने बन गए हैं।

विज्ञापन
Deepak Baij said Balodabazar incident is a well planned conspiracy of government
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख (पीसीसी) दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। यहां लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार नाम की चीज प्रदेश में नहीं है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बलौदाबाजार की घटना सरकार की एक सोची समझी साजिश है।
विज्ञापन


सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार माता-बहनों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार आई है, तब से प्रदेश में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार अंधेरगर्दी चौपट राजा की तरह है। यहां अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है। सरकार अपनी बदनामी के डर से किसी पर भी एफआईआर कर रही है। प्रदेश में सरकार से लोगों का भरोसा उठ चुका है।
विज्ञापन


पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री को मेकअप करने से फुर्सत नहीं है। पुलिस केवल वसूली मास्टर बनकर रह गई है। पुलिस थाने वसूली के थाने बन गए हैं। पुलिस को एक ही निर्देश है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठी मारो। स्वास्थ्य व्यवस्था और कोटा में मासूमों के मौत पर दीपक बैज ने कहा कि स्वास्थ्य अव्यवस्था को लेकर बिलासपुर में ये पहली घटना नहीं पहले भी यहां नसबंदी,आंख फोड़वा, गर्भाशय जैसे कांड हुए हैं। अब नवजातों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। नकली दवाइयां सप्लाई हो रही हैं। बलौदाबाजार घटना को लेकर पीसीसी प्रमुख दीपक बैज का बड़ा बयान आया है। घटना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों का नार्कों टेस्ट हो। कांग्रेस के नेता घटना को लेकर नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। भाजपा सरकार के मंत्री नेता भी अपना नार्को टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed