फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CM Mega Placement Camp 13 hundred youth job letter in bilaspur

साय सरकार में रोजगार ही रोजगार: मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 1300 युवाओं को ऑफर लेटर; योजनाओं का उठा रहे लाभ

Thu, 27 Jun 2024 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्वर्गीय लखीराम आडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय मुख्यमंत्री मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। जहां 1300 युवाओं को मौके पर ही कंपनियों का ऑफर लेटर दिया गया।

विज्ञापन
CM Mega Placement Camp 13 hundred youth job letter in bilaspur
मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर यहां आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप काफी सफल रहा। बड़ी संख्या में लोग नौकरी की चाह में कैंप में बायोडाटा लेकर पहुंचे। निजी कंपनियों द्वारा इंटरव्यू के बाद लगभग 1300 युवाओं को कैंप में ही ऑफर लेटर दिए गए। 

विज्ञापन


स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल ने समापन समारोह में युवाओं को ऑफर लेटर बांटकर शुभकामनाएं दीं। तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री विजय शर्मा ने फोन के जरिए कैंप के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने आने वाले समय में इस तरह के और कैंप लगाने को कहा है। 
विज्ञापन


लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में आज आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप में 43 नियोक्ता कंपनियों ने 6 हजार 420 पदों के लिए भर्ती करवाने में रुचि दिखाई। 5 हजार 500 आवेदकों ने फार्म लिया। 3 हजार 800 युवाओं ने आवेदन दिया जिसमें से 1300 लोगों को ऑफर लेटर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के पहल पर आयोजित मेगा प्लेसमेंट कैंप को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है। मेगा प्लेसमेंट कैंप की शुरुआत 2005 से हुई। 

आगे कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा युवाओं को ध्यान में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिया जा रहा है। युवाओं के लिए इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप के जरिए एक प्लेटफार्म मिलता है।

वहीं नियोक्ता के लिए भी कर्मचारियों का ऐसे कैंप से चयन करना आसान होता है। समापन कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, सहायक कलेक्टर और कैंप आयोजन के नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना, रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय के उपसंचालक वी. के. केड़िया, उपसंचालक रोजगार कार्यालय अमर पहारे सहित बड़ी संख्या में युवा और नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।


कलेक्टर ने उम्मीदवारों का बढ़ाया हौसला  
कलेक्टर अवनीश शरण ने मेगा प्लेसमेंट कैंप का जायजा लिया। कैंप में आए प्रतिभागियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान प्लेसमेंट कैंप मे पहुंचे युवाओ ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित यह प्लेसमेंट कैंप हमारे लिये बहुत उपयोगी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed