फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Chhattisgarh High Court ttransferred 28 judicial officers

Bilaspur: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 28 न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, आदेश जारी

Fri, 05 May 2023 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 05 May 2023 11:31 AM IST
सार

28 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh High Court ttransferred 28 judicial officers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक आदेश जारी कर न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है।  28 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप विजय निमोनकर का तबादला रामानुजगंज किया गया है। रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रथम अतिरिक्त प्रिंसिपल जज ब्रिजेंद्र कुमार शास्त्री को बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


इसी तरह सिविल जज वर्ग एक एकता अग्रवाल को मनेंद्रगढ़ से गौरेला पेंड्रा, ओम प्रकाश साहू चतुर्थ सिविल जज वर्ग को रायपुर से कवर्धा, देवेंद्र साहू सिविल जज वर्ग एक को चिरमिरी से प्रतापुर, समीर कुजूर सिविल जज वर्ग को प्रतापपुर से रायपुर, रेशमा बैरागी पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बलरामपुर से मुंगेली, सीमा कंवर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को जगदलपुर से जांजगीर, मंजूलता सिन्हा प्रथम अतिरिक्त जज सिविल जज वर्ग एक को रायगढ़ से बलौदाबाजार, दीप्ति सिंह गौर तृतीय सिविल जज वर्ग एक को कवर्धा से चिरमिरी, शिव प्रकाश त्रिपाठी सिविल जज वर्ग एक को जांजगीर चांपा से कोंडागांव, आस्था यादव सिविल जज वर्ग एक को बालोद से मनेंद्रगढ़ तबादला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, भूपेश कुमार बसंत सिविल जज एक को कोंडागांव से रायपुर, अनिता काशिमा रावेट अतिरिक्त जज कोर्ट एक सिविल जज वर्ग दो को राजनादगांव से बेमेतरा, स्वर्णलता ओम यादव सिविल जज वर्ग दो को बलौदाबाजार भाटापारा से रायपुर, सचिन पाल टोप्पो सिविल वर्ग दो को बगीचा से राजिम, श्वेता गोस्वामी सिविल जज वर्ग दो को अंबिकापुर से बिलासपुर, प्रशांत कुमार देवांगन सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ सारंगढ़ से गरियाबंद, प्रीति सिविल जज वर्ग दो को गरियाबंद से रायगढ़, अंकिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को रायगढ़ से भाटापारा, हर्षिता अग्रवाल सिविल जज वर्ग दो को बिलासपुर से राजनादगांव, ध्रुवराज गवेल सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से सारंगढ़, अविनाश टोप्पो सिविल जज वर्ग दो को राजिम से बागबहरा, अविनाश  कुमार दुबे सिविल जज वर्ग दो को दंतेवाड़ा से बचेली, आरती ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से नवागढ़ जांजगीर चांपा, आकांक्षा ठाकुर सिविल जज वर्ग दो को रायपुर से धमधा, कामिनी वर्मा सिविल जज वर्ग दो को बेमेतरा से बगीचा जशपुर तबादला आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed