फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   CG Election 2023 BJP manifesto is the guarantee of development of Chhattisgarh

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी है BJP का घोषणा पत्र, कौशिक बोले- तरक्की की राह पर जाएगा प्रदेश

Fri, 03 Nov 2023 08:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Nov 2023 08:28 PM IST
सार

धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह घोषणा पत्र पुरी तरह से छत्तीसगढ़ के विकास और विश्वास का घोषणा पत्र है। छत्तीसगढ़ के नागरिकों की विकासात्मक आकांक्षाओं को समझकर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से घोषणा पत्र के रूप में अपनी गारंटी दी है।

विज्ञापन
CG Election 2023 BJP manifesto is the guarantee of development of Chhattisgarh
धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिलासपुर की बिल्हा सीट से  भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी किये घोषणा पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार मानते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों की चिंता करते हुए यह घोषणा पत्र जारी किया गया है। जिसमें किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारी- कर्मचारियों, बुजुर्गों, शिक्षकों, एसटी, एस सी व पिछड़ा वर्ग जैसे सभी वर्गों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पांच सालों तक शासन किया किन्तु उन्होंने केवल सत्ता पाने के लिये झूठे घोषणा पत्र जारी किया था जिससे छत्तीसगढ़ के सभी जनता का भरोसा टूट चुका है किन्तु इस घोषणा पत्र से जनता का जो भरोसा टूटा था, विश्वास टूटा था वह अब पुनः वापस आएगा। 

विज्ञापन


धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह घोषणा पत्र पुरी तरह से छत्तीसगढ़ के विकास और विश्वास का घोषणा पत्र है। छत्तीसगढ़ के नागरिकों की विकासात्मक आकांक्षाओं को समझकर  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से घोषणा पत्र के रूप में अपनी गारंटी दी है। इस गारंटी के दम पर हम पुनः छत्तीसगढ़ को तरक्की की राह पर आगे ले कर जाएंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी कौशिक ने कहा कि भाजपा का रिकॉर्ड है कि हमारा चुनाव घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा मात्र नहीं बल्कि हमारे लिए ये संकल्प पत्र होता है। बिना किसी विवाद के एक संकल्प को परिपूर्ण करते हुए भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी। जिसे पूरे 15 साल तक डॉ रमन सिंह विकास की राह पर ले  गये हैं। जिसे कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच सालों में पीछे ढकेल दिया है और भारी मात्रा में भ्रष्टाचार किया है और अब फिर से छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचारियों से मुक्त करने का समय आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed