फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   car hit a young man and dragged him for one and half kilometers In Bilaspur hit and run case

बिलासपुर में बेखौफ वारदात: बारात में नाच रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, डेढ़ किमी तक घसीटा; कांप उठेगी रूह

Tue, 21 Nov 2023 09:07 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 09:07 AM IST
सार

बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां बारात में नाच रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा भी है।

विज्ञापन
car hit a young man and dragged him for one and half kilometers In Bilaspur hit and run case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है।  एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ने अपनी दबंगई गुंडागर्दी दिखाते हुए। कार में सवार होकर जानलेवा हमला कर जान से मारने के उद्देश्य से दो युवकों पर गाड़ी चढा दी। जिसमें वे लोग घायल हुए, जबकि उस वक्त और भी लोग वहां पर मौजूद थे। जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर है,  जिसे उपचार हेतु अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरा जो घायल हुआ। उसमें पैर में चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात गोंडपारा निवासी सिद्धू नामदेव अपने दोस्त के साथ मोहल्ले के किराना दुकान में समान लेने के लिए गया था, तो उसका मोहल्ले के ही अभिजीत श्रीवास्तव से किसी बात पर वाद-विवाद हो गया। जहां पर दोनो के बीच में धक्का मुक्की और हाथापाई भी हुई। इसी बीच सिद्धू नामदेव के और दोस्त भी वहां पहुंच कर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन


जिसके बाद अभिजीत श्रीवास्तव अपने भाई अमीन श्रीवास्तव को फोन करके घटना की जानकारी दी। जिसके बाद एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमीन श्रीवास्तव अपनी आई टेन सफेद कलर की कार में कुछ लोगो को बैठा कर अपने घर से बहुत ही तेज रफ्तार से कार को चलाते हुए वाद-विवाद वाले घटना स्थल की तरफ आया, और सड़क में चल रहे मंजीत सोनी और सिद्धू नामदेव पर गाड़ी चढ़ाकर कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में युवा कांग्रेस शहर जिला महासचिव मंजीत सोनी की कार की चपेट में आने से हवा में उछल गया और दूर जाकर सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। उसे इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है, वहीं दूसरे युवक का इलाज सिम्स में चल रहा है। इस मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है, और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed