फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Car burnt to ashes due to fire five passengers saved their lives in Bilaspur

Bilaspur: आग लगने से कार जलकर हुई राख, सवार पांच लोगों ने बचाई जान, टला बड़ा हादसा

Fri, 10 May 2024 06:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 May 2024 06:06 PM IST
सार

कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग इतनी भयावाह थी कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि कार में मौजूद करीब पांच लोगों को सकुशल बचा लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन
Car burnt to ashes due to fire five passengers saved their lives in Bilaspur
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर का रतनपुर क्षेत्र एक्सीडेंट प्वाईंट बन गया है। पिछले 15 दिनों के भीतर यहां लगातार 6 घटनाओं ने कहीं ना कहा रतनपुर को ब्लैक स्पॉट कहने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह लगभग 12:00 बजे बिलासपुर शनिचरी निवासी छेदीलाल अपने परिवार के साथ कुसमुंडा कोरबा की ओर जा रहे थे तभी बेलतरा जाली ओवरब्रिज के पास उनकी कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। आग इतनी भयावाह थी कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि कार में मौजूद करीब पांच लोगों को सकुशल बचा लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन

 

घटना के बाद तत्काल 112 को कॉल किया गया साथ ही दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया गया लेकिन कार पुरी तरह जलकर राख  हो गई। रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को ये दूसरी घटना है इससे पहले भी ट्रेलर और कार की टक्कर इसी क्षेत्र मे हुई थी। बिलासपुर यातायात विभाग को इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed