फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Brother in law killed his sister in law her body was found tied to the cot in Bilaspur

Bilaspur: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खाट से बंधी मिली लाश, जानें क्या था मामला

Sun, 09 Mar 2025 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Mar 2025 07:34 PM IST
सार

बिलासपुर में देवर ने अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका की लाश खाट पर बंधी हुई मिली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Brother in law killed his sister in law her body was found tied to the cot in Bilaspur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में देवर ने अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका की लाश खाट पर बंधी हुई मिली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वो खुद आत्महत्या कर लेगा। घटना सीपत थाना इलाके की है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। मृतका करीब 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। बच्चे स्कूल से घर आए, तो देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों आसपास के लोगों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने सूरज की जानकारी जुटाई, तो पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। 
विज्ञापन


इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कहते हुए तलाश नहीं करने कहा। महिला की हत्या के बाद आरोपी संजय ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई काल नहीं आएगा। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। इधर पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर उसे चकरभाठा से हिरासत में लिया, और पूछताछ की तो उसने बताया, कि उसने अपने भाभी को दूसरे से अवैध सम्बन्ध बनाने से मना कर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed