फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   BJP state president Arun Sao taunted state government on matter of corruption

CG Election 2023: अरुण साव बोले- 'भूपेश सरकार ने राज्य की दुर्दशा की, पिछले पांच साल में केवल भ्रष्टाचार हुआ'

Wed, 30 Aug 2023 07:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 30 Aug 2023 07:28 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी भाजपा का सामना करने की स्थिति में नहीं है। पांच वर्षों में भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। प्रदेश की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया है।

विज्ञापन
BJP state president Arun Sao taunted state government on matter of corruption
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बुधवार को राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, जहां कांग्रेस होती है वहां करप्शन होता है। जहां करप्शन होता है, वहां क्राइम होता है और जहां क्राइम और करप्शन दोनों हो वहां डेवलपमेंट रुकता है। कांग्रेस क्राइम, करप्शन और डेवलपमेंट रोकने का पर्याय बन गई है।

विज्ञापन


ईडी, आईटी (इनकम टैक्स) को लेकर सीएम बघेल के बयान पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचारी होगा उसे ईडी और आईटी का ही सामना करना पड़ेगा। लेकिन चुनाव के मैदान में राजनीतिक दल से ही असल सामना होता है।

विज्ञापन

आज कांग्रेस पार्टी भाजपा का सामना करने की स्थिति में नहीं है। पांच वर्षों में भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। प्रदेश की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया है। इसलिए उनका सामना ईडी और आईटी से हो रहा है। अपने कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed