फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur Railway Administration plans to increase unreserved coaches in general coaches

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बिलासपुर रेलवे का यात्रियों को तोहफा, एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे अनारक्षित कोच

Wed, 10 Jul 2024 09:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 09:55 PM IST
सार

बिलासपुर रेलवे प्रशासन जनरल कोच के रेल यात्रियों को तोहफा देने जा रहा है। सभी ट्रेनों में 4 अनारक्षित कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Bilaspur Railway Administration plans to increase unreserved coaches in general coaches
भारतीय रेलवे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा जनरल कोच के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित कोच बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली लंबी दूरी की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में आगामी अक्टूबर माह से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


इसके साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के जनरल कोच की संख्या में इजाफा करते हुये चार जनरल कोच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है इससे लोगों को आने जाने में काफी सुविधा मिलेगी गाड़ियों में जनरल कोचों की संख्या के बढ़ जाने से द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। साथ ही जनरल कोचों मे बढ़ रहा अत्यधिक यात्री दबाव भी काफी मात्रा में कम होगा। लंबी दूरी यात्रा करने वाले यात्रीगण सुगम व आरामदायक यात्रा कर सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर 2024 से एवं 13426 सूरत- मालदा टाउन एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
22512  कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस में 07 दिसंबर 2024 से एवं 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस में 10 दिसंबर  2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

18518  विशाखापटनम – कोरबा लिंक एक्सप्रेस में 15 नवम्बर 2024 से एवं 18517  कोरबा- विशाखापटनम  लिंक एक्सप्रेस में 16 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

20857  पुरी-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस में 29 नवम्बर 2024 से एवं 20858  साईनगर शिर्डी- पुरी  एक्सप्रेस में 01 दिसम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी ।

 22866  पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस में 26  नवम्बर 2024 से एवं 22865  एलटीटी - पुरी  एक्सप्रेस में 28 नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

20813  पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस  में 27 नवम्बर 2024 से एवं 20814  जोधपुर - पुरी  एक्सप्रेस में 30  नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

12807  विशाखापटनम – निज़ामुद्दीन समता एक्सप्रेस में 19 नवम्बर 2024 से एवं 20808  निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम  समता एक्सप्रेस में 21 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

22847  विशाखापटनम – एलटीटी एक्सप्रेस में 24 नवम्बर 2024 से एवं 22848  एलटीटी- विशाखापटनम  समता एक्सप्रेस में 26 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में 12 नवम्बर 2024 से एवं 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस में 13 नवम्बर 2024 से  चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस में 01 नवम्बर 2024 से एवं 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस में 04 नवम्बर 2024 से पांच जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

12771 सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में 13 नवम्बर 2024 से एवं 12772 रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 14 नवम्बर 2024 से चार  जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।


17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में 14 नवम्बर 2024 से एवं 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस में 17 नवम्बर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में 28 अक्टूबर 2024 से एवं 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस में 30 अक्टूबर 2024 से चार जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed