फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur People besieged collectorate in protest against distribution land

Bilaspur: जमीनों के बंदरबांट के विरोध में लोगों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 05 Apr 2023 10:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत व सीएम, कलेक्टर, एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शासकीय जमीनों का बंदरबांट रोकने की मांग के साथ आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bilaspur People besieged collectorate in protest against distribution land
जमीनों के बंदरबांट के विरोध में लोगों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर नगर निगम में शामिल नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय जमीनों के बंदरबांट के विरोध में आज बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उच्च स्तरीय जांच व दोषी अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

विज्ञापन


दरअसल, सीमा विस्तार के साथ मोपका, चिल्हाटी क्षेत्र नगर निगम में शामिल हुआ है। निगम में शामिल होने के बाद से क्षेत्र की बेशकीमती शासकीय जमीन भू माफियाओं के निशाने पर है। लगातार अवैध कब्जा और शासकीय जमीनों के बंदरबांट की शिकायत सामने आ रही है। निस्तार पत्रक में दर्ज शासकीय भूमि पर पट्टा जारी कर दिया जा रहा है और अवैध कब्जा किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

अधिकारी विधि विरुद्ध आदेश पारित कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि, घास, गोचर के साथ छोटे बड़े झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज और सामुदायिक उपयोग व खेल मैदान तक में तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत व सीएम, कलेक्टर, एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शासकीय जमीनों का बंदरबांट रोकने की मांग के साथ आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed