फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: High Court issues contempt notice to Superintendent of Police Durg

Bilaspur : हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को जारी किया अवमानना नोटिस, चार सप्ताह में देना होगा जवाब

Thu, 31 Aug 2023 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 12:57 AM IST
सार

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने एसपी दुर्ग को इस प्रकरण में 4 सप्ताह के भीतर पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए याचिका निराकृत कर दी।

विज्ञापन
Bilaspur: High Court issues contempt notice to Superintendent of Police Durg
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष और संचालकों के खिलाफ पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को अवमानना नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और संचालकों के खिलाफ दुर्ग सिटी कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज की गई थी कि इन लोगों के निर्णय से बैंक को आर्थिक क्षति हुई है। इस एफआईआर के खिलाफ बेलचन्दन ने हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की। 
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने एसपी दुर्ग को इस प्रकरण में 4 सप्ताह के भीतर पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए याचिका निराकृत कर दी। इसके बाद याचिकाकर्ता की अग्रिम जमानत के लम्बित रहते हुए ही उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, मगर पूर्व संचालकों को नहीं पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोर्ट के आदेश पर कोई रिपोर्ट या चार्जशीट भी आज तक प्रस्तुत नहीं की गई। इससे परेशान होकर पूर्व अध्यक्ष बेलचंदन ने अवमानना याचिका दायर की। इस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पी पी साहू की सिंगल बेंच ने एसपी दुर्ग को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed