फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Big achievement of doctors in SIMS hospital successful operation of three hundred children with crooked legs i

Bilaspur: सिम्स अस्पताल में डाक्टरों की बड़ी उपलब्धी, टेढ़े पैर वाले तीन सौ बच्चों का किया सफल ऑपरेशन

Mon, 21 Oct 2024 12:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। 

विज्ञापन
Big achievement of doctors in SIMS hospital successful operation of three hundred children with crooked legs i
तीन सौ बच्चों का सफल ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का निजी अस्पताल मे होने वाले लाखो रूपये के खर्च होने से बचाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के डाक्टरो ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो को का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है जो बच्चे ढंग से चल फिर पाने मे असमर्थ थे वो बच्चे ऑपरेशन के बाद अब बच्चे दौड भाग कर रहे है ये संभव हुआ है सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और अस्पताल के टीम के द्वारा।
विज्ञापन


डाक्टर दिपक जांगडे ने बताया की टेढे मेढे पैर वाले बच्चो का यह जन्मजात बिमारी है।किसी बच्चो का एक पैर तो किसी का दो पैर पर यह विकृति रहती है शुरूआती समय मे लोगो को जानकारी नही रहती थी इसलिए इसतरह की समस्या पर किसी प्रकार इलाज भी नही करवाते थे इस वजह से बच्चो का पैर वैसे ही रह जाता था।  लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल मे इन समस्याओ का इलाज शुरू हुआ जिसके बाद 300 बच्चो का सफलतापूर्वक इलाज कर उनके पैर सीधा किया गया।जन्म से दो वर्ष के बच्चो को प्लास्टर लगाकर बाद मे छोटा ऑपरेशन कर जुता पहनाया जाता है।जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी मे रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed