{"_id":"65e579a8afc2ca85660bb1aa","slug":"angered-by-not-getting-entry-into-bar-a-young-man-created-a-ruckus-in-bilaspur-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बार में एंट्री नहीं मिलने से नाराज युवक ने मचाया उत्पात, धारदार हथियार लेकर बाउंसरों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बार में एंट्री नहीं मिलने से नाराज युवक ने मचाया उत्पात, धारदार हथियार लेकर बाउंसरों को धमकाया
Mon, 04 Mar 2024 01:06 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:06 PM IST
सार
बिलासपुर के हैवन्स पार्क बार में शनिवार देर रात धारदार चापड़ लेकर पहुंच गया युवक और बार मे एंट्री नहीं मिलने पर कर्मचारियों को धमकाने लगा। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
धारदार हथियार लेकर बाउंसरों को धमकाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के हैवन्स पार्क बार में शनिवार देर रात धारदार चापड़ लेकर पहुंच गया युवक और बार मे एंट्री नहीं मिलने पर कर्मचारियों को धमकाने लगा। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हेवेन्स पार्क होटल है जहां बार भी है, शनिवार की रात हरिओम अग्रवाल जो की खरसिया रायगढ़ जिले का रहने वाला है रात के समय वह बार में एंट्री मांग रहा था। इस पर उसे रोक दिया गया लेकिन अगल-बगल से दूसरे युवक बेधड़क बार में आवाजाही कर रहे थे। तब युवक ने कर्मचारियों से उसे भीतर जाने से मना करने का कारण पूछा तो कर्मचारियों ने उसे बार में एंट्री का समय खत्म होने की बात कही। इसके बाद युवक अपने कार में रखें लोहे के चापड़ (हथियार) लेकर कर्मचारियों और बाउंसर को धमकाने लगा।
विज्ञापन
युवक की हरकतों को देखकर होटल कर्मियों ने सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक को पड़कर थाने ले गई और उनके परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन