फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Accused arrested in case of blocking rail track in Bilaspur

Bilaspur: ट्रेन ट्रैक अवरुद्ध करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हीराकुंड एक्सप्रेस के आगे रखे थे पत्थर

Mon, 30 Dec 2024 09:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 09:44 PM IST
सार

घटना में टनल की नाली के स्लैब के पत्थर रेल लाइन पर रखे जाने की पुष्टि हुई। इसकी जानकारी 28 दिसंबर की रात लगभग 10 बजकर 29 मिनट पर हीराकुंड एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी थी।

विज्ञापन
Accused arrested in case of blocking rail track in Bilaspur
रेलवे ट्रैक पर रखे पत्थर - फोटो : भारतीय रेलवे

विस्तार

बिलासपुर में रेलवे ट्रैक पर अवरोध उत्पन्न करने की घटना के मामले में रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर व रेलवे ट्रैक पर अवरोध उत्पन्न करने पर पांच साल की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन


दरअसल, 28 दिसंबर की रात लगभग 10 बजकर 29 मिनट में 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस के लोको पायलट ने खोड़री और भनवारटंक स्टेशनों के बीच (अप टनल के अंदर) पर रेलवे ट्रैक पर कुछ पत्थर होने की सूचना विभाग को दी। इस घटना में टनल की नाली के स्लैब के पत्थर रेल लाइन पर रखे जाने की पुष्टि हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम ने संबंधित जगह पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया और यातायात बहाल किया।
विज्ञापन


वहीं इस घटना की जांच करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उस पर रेलवे ने 1551/2024 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 174(c) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed