फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   ACB raids different locations of District Education Officer TR Sahu in Bilaspur

Bilaspur: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के अलग-अलग ठिकानों पर एसीबी का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Sat, 03 Aug 2024 01:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 01:56 PM IST
सार

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के अलग अलग ठिकानों पर आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा।

विज्ञापन
ACB raids different locations of District Education Officer TR Sahu in Bilaspur
जिला शिक्षा अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के अलग अलग ठिकानों पर आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बिलासपुर में रात से हो रही बारिश के बीच, एसीबी की टीम सुबह करीबन 5:45 बजे नुतन कॉलोनी स्थित साहू के आवास पर पहुंची और बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा। 
विज्ञापन


एसीबी ने पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तभी दरवाजे के घंटी बजने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू सहीत परिवार के लोग अचंभित हो गये।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ संपत्ति की कई शिकायतें एसीबी को मिली थीं। इसपर आज यह कार्रवाई की गई। फिलहाल मामले में टीम ने दस्तावेज और फाइलें जब्त की है जिसमे जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed