{"_id":"64b16cdb6b21c13c3d067355","slug":"22-people-fell-ill-after-drinking-dirty-water-and-admitted-to-hospital-in-bilaspur-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गंदा पानी पीने से 22 लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप; सिम्स समेत अन्य अस्पतालों में इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गंदा पानी पीने से 22 लोग बीमार, इलाके में मचा हड़कंप; सिम्स समेत अन्य अस्पतालों में इलाज जारी
Fri, 14 Jul 2023 09:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 09:13 PM IST
सार
चांटीडीह इलाके में गंदा पानी पीने से 22 लोग बीमार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
गंदा पानी पीने से लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर के चांटीडीह इलाके में शुक्रवार को पानी पीने से करीब 22 लोग बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें सिम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया। दरअसल, बिलासपुर के चांटीडीह इलाके में पेयजल की पाइप लाइन नालियों के बीच से गुजरती है, ऐसे में बरसात होते ही बीमारियों का खतरा क्षेत्र में बढ़ जाता है।
विज्ञापन
आज सुबह क्षेत्र के पठान मोहल्ला ग्राम पारा समेत कई जगह से लोगों के बीमार होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में बीमार बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजेश सिंह राजेश शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि तत्काल डॉक्टरों की टीम गठित कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर टीम में 52 घरों का सर्वे किया। जहां 22 लोग बीमार मिले। 13 लोगों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकियों का अन्य अस्पतालों में इलाज जारी है। टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दवाइयों का वितरण भी सतत रूप से जारी है। स्थिति को देखते हुए वार्ड में आम मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार मौजूद रहेगी। ताकी दूषित पेयजल से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।
विज्ञापन