फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bikes collided head-on in Surajpur, three in critical condition

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर: सूरजपुर में आमने-सामने भिड़ी बाइक, तीन की हालत नाजुक

Sat, 04 Oct 2025 05:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 04 Oct 2025 05:43 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bikes collided head-on in Surajpur, three in critical condition
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कटनी-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम पंचायत पस्ता से दो युवक बाइक से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से चंदरपुर-ढुंढरा की ओर जा रहा एक युवक की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क किनारे लहूलुहान हालत में गिर पड़े।
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। सूरजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed