फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bike-riding three friends were killed due to collision with bus in chhattisgath durg

Chhattisgarh में हादसा, 3 दोस्तों की मौत:एग्जाम देकर बाइक से लौट रहे थे, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Sep 2022 10:38 PM IST
सार

बेमेतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस का चालक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। वह बाइक सवारों को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। 
 

विज्ञापन
bike-riding three friends were killed due to collision with bus in chhattisgath durg
बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुरुवार शाम सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एग्जाम देने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस सामने से टक्कर मारते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्र उछलकर बाइक से दूर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा धमधा थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन

bike-riding three friends were killed due to collision with bus in chhattisgath durg
हादसे के बाद मोके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, धमधा के देवरी गांव निवासी कोमल साहू (17) पुत्र टीकाराम साहू, चंद्रशेखर साहू (17) पुत्र नरसिंह साहू और दीपक साहू पुत्र धनश्याम साहू (17) तीनों धमधा स्थित शासकीय उच्च माध्यामिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र थे। इन दिनों स्कूल में त्रैमासिक परीक्षा चल रही है। ऐसे में तीनों एक ही बाइक पर परीक्षा देने के लिए गए थे। वहां से शाम करीब 5 बजे परीक्षा देने के बाद साथ में ही गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

bike-riding three friends were killed due to collision with bus in chhattisgath durg
हादसे में घायल छात्रों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी वे धमधा से करीब 4 किमी आगे ग्राम नवागांव के पास पहुंचे थे कि बेमेतरा की ओर से आ रही नवीन ट्रेवेल्स की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों उछल कर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद कोमल और चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपक साहू को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के बाद बस चालक गया नगर दुर्ग निवासी आरोपी मुकेश साहू को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है। तीनों छात्रों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed