फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike riders returning after getting their mobile repaired collide with a tractor, 1 dead, 2 injured in Raigarh

रायगढ़ में सड़क हादसा: मोबाइल बनवाकर लौट रहे बाइक सवारों की ट्रैक्टर से टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sat, 20 Sep 2025 11:13 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Sep 2025 11:13 AM IST
सार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोबाइल बनवाकर घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन
Bike riders returning after getting their mobile repaired collide with a tractor, 1 dead, 2 injured in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। मोबाइल बनवाकर घर लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक दिनेश राठिया अपने साथी शंकर राठिया और सत्यम राठिया के साथ लैलूंगा मोबाइल बनवाने आया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे जब वे केराबाहर गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर में बाइक चालक दिनेश राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठे सत्यम राठिया को लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल शंकर राठिया को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट मृतक के रिश्तेदार सनत राम राठिया ने लैलूंगा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की। साथ ही ट्रैक्टर मालिक दशरथ पटेल के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 181 BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed