फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bike rider dies in road accident bus hits him deceased not identified in Balrampur

बलरामपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बस ने मारी टक्कर, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

Sun, 20 Jul 2025 04:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Jul 2025 04:00 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider dies in road accident bus hits him deceased not identified in Balrampur
बस ने बाइक सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के पुलिस चौकी बलंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित चालक मौके से फरार हो गया है। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बैढ़न से अंबिकापुर जाने वाली छाबड़ा बस क्रमांक (सीजी 15 ईबी 3054) बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुगवा में आज रविवार काे करीब 11 बजे एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस माैके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मिली जानकारी अनुसार, मोटरसाइकिल सवार की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने  बताया कि, फिलहाल बस चालक फरार है। घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गई है। बस के चक्के में फंसे मृतक को बाहर निकाला जा रहा है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रघुनाथनगर अस्पताल भेज दिया जाएगा। फिलहाल मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed